फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

53 लेखपालों को वितरित किया गया लैपटॉप

विज्ञापन
laptop - फोटो : logo
विज्ञापन
53 लेखपालों को वितरित किया गया लैपटॉप
विज्ञापन

फोटो-
चायल। स्थानीय तहसील सभागार में शनिवार को लैपटॉप वितरण समारोह का आयोजन हुआ। इस मौके पर तहसील के 53 लेखपालों को लैपटॉप वितरित कर ऑनलाइन काम करने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

तहसील सभागार में लैपटॉप वितरण समारोह में मुख्य अतिथि सांसद विनोद सोनकर व विशिष्ट अतिथि विधायक संजय कुमार गुप्ता ने उपजिलाधिकारी घनश्याम कुमार, तहसीलदार कल्पना सिंह चौहान की अगुवाई में तहसील के 53 लेखपालों को लैपटॉप वितरित किया। एसडीएम घनश्याम कुमार ने कहा कि लैपटॉप मिलने से कार्यों को करने में तेजी आएगी। जाति, निवास व अन्य प्रमाण पत्र बनाने में सुगमता होगी। तहसीलदार कल्पना सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार ने किसानों को खसरा, खतौनी सहित अन्य कागजात समय से बनाने के लिए लेखपालों को लैपटाप वितरित किया है। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री जयसिंह पटेल, भरत भूषण द्विवेदी, सुलेमान, सुल्तान मोहम्मद, प्रभारी रजिस्टार कानूनगो नजमुल हसन, अजय जयसवाल, लेखपाल सरफराज अहमद, लक्ष्मी नारायण, रितेश कुमार, धर्मराज, अजय सिंह, राजकुमार, नीरज कुमार, हर्षदेव दुबे, अश्वनी तिवारी, नन्हे तिवारी, कुलदीप सिंह पटेल आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें