वकील सुशील की हत्या के विरोध में साथियों ने की हड़ताल
जिला कचेहरी व तहसीलों में शोक सभा कर रखा दो मिनट का मौन
प्रयागराज में वकील की हत्या के विरोध में कौशाम्बी में भी नाराजगी
फोटो-01
अमर उजाला ब्यूूरो
मंझनपुर। प्रयागराज के वकील सुशील पटेल की हत्या के विरोध में कौशाम्बी के वकील सोमवार को हड़ताल पर रहे। इससे पहले जिला कचहरी व तहसीलों में शोकसभा कर दो मिनट का मौन रखा गया। इस दौरान हत्यारों की गिरफ्तारी व मृतक के परिजनों को 50 लाख रुपये मुआवजा मुहैया कराने की मांग की गई।
मॉडल डिस्ट्रिक बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नरनारायण मिश्र की अध्यक्षता में सोमवार को 48 खंभा परिसर में वकीलों की बैठक हुई। प्रयागराज के साथी साथी सुशील पटेल की हत्या पर गहरा दुख प्रकट किया गया। कातिलों की गिरफ्तारी व मृतक के परिजनों को 50 लाख रुपये मुआवजे की मांग की गई। अध्यक्ष ने कहा कि उच्च न्यायालय के आदेशानुसार कचहरी परिसर में शस्त्र के साथ प्रवेश करने पर तत्काल रोक लगाई जानी चाहिए। गैर पंजीकृत वकीलों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दंडित किया जाना चाहिए। बाद में दो मिनट का मौन रखकर न्यायिक कार्य से विरत रहने का एलान किया गया। इस मौके पर ज्ञानेंद्र शुक्ला, आईएन पांडेय, मनुदेव त्रिपाठी, अजय पांडेय, कौशलेश दद्विवेदी, अरविंद कुमार गर्ग, महेश त्रिपाठी, मक्खनलाल मिश्र,घनश्याम, सुभाष, सत्यनारायण, बृजेंद्र सिंह, रामहर्ष, केडी द्विवेदी, देवेश श्रीवास्तव, भोला मिश्रा हेंमेंद्र समेत तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे। इसी तरह चायल तहसील परिसर में में भी अधिवक्ताओं ने शोक सभा कर न्यायिक कार्य से विरत रहने का एलान किया। शोक सभा के बाद अधिवक्ता संघ के सदस्यों ने एसडीएम घनश्याम कुमार को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर अध्यक्ष मान सिंह, महामंत्री सगीर अहमद समेत सुखलाल यादव, राकेश पाल, अजय पांडेय, विद्याकान्त द्विवेदी, पवन पांडेय, सुनील तिवारी, अजीत यादव, धर्मराज ओझा आदि शामिल रहे। सिराथू और मंझनपुर तहसील के अधिवक्ता भी हड़ताल पर रहे। जिला एवं तहसील के वकीलों की हड़ताल से वादकारियों को मायूय होकर बैरंग लौटना पड़ा।