फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सफाईकर्मियों पर सख्ती, समय पर न पहुंचने पर रुकेगा वेतन

Sun, 14 Jun 2026 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
विकासखंड कौशाम्बी के सहायक विकास अधिकारी कार्यालय ने क्षेत्र के सभी सफाईकर्मियों को नोटिस जारी कर कार्य में लापरवाही पर सख्त चेतावनी दी है। नोटिस में कहा गया है कि कई सफाईकर्मी न तो समय से अपने कार्यस्थल पर पहुंच रहे हैं और न ही गांवों की सफाई व्यवस्था में अपेक्षित रुचि ले रहे हैं, जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जारी निर्देश के अनुसार सभी सफाईकर्मियों को सुबह सात बजे पंचायत भवन अथवा अस्थायी पंचायत कार्यालय पहुंचकर जियो टैग फोटो व्हाट्सएप ग्रुप में साझा करनी होगी। ड्यूटी समाप्त होने के बाद भी उसी स्थान से जियो टैग फोटो भेजना अनिवार्य होगा।
यदि किसी दिन दोनों समय की फोटो नहीं मिली तो संबंधित कर्मचारी को अनुपस्थित मानते हुए वेतन रोकने की कार्रवाई की जाएगी।नोटिस में यह भी स्पष्ट किया गया है कि व्हाट्सएप ग्रुप पर अवकाश मान्य नहीं होगा। अवकाश के लिए मानव संपदा पोर्टल पर आवेदन करना अनिवार्य रहेगा।
विज्ञापन

सहायक विकास अधिकारी नीरज मिश्र ने बताया कि सभी सफाईकर्मियों को निर्देशों से अवगत करा दिया गया है। नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ आवश्यक विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें