फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: भरवारी में 13.65 करोड़ से बनेगा अंडरपास, जाम से मिलेगी निजात

Sun, 14 Jun 2026 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
भरवारी रेलवे फाटक क्रासिंग पर लगा लंबा जाम फंसे राहगीर। संवाद - फोटो : चंद्रयान का बनाया मॉडल। स्रोत: विज्ञान क्लब
विज्ञापन
कस्बे में रेलवे क्राॅसिंग पर रेलवे की ओर से अंडरपास का निर्माण कराया जाएगा। 13.65 करोड़ रुपये की लागत से यह अंडरपास जूलाई 2027 तक बनकर तैयार हो जाएगा। रेलवे के अधिकारियों ने टेंडर प्रक्रिया भी पूरी कर ली है।
विज्ञापन


प्रयागराज-कानपुर रेलखंड पर कस्बे के बीचोबीच रेलवे क्राॅसिंग है। इस रेलखंड पर दिन भर ट्रेनों का आवागमन होता रहता है। इस वजह से दिन में ज्यादातर समय यह क्राॅसिंग खुलती व बंद होती रहती है और कस्बेवासियों व राहगीरों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता है।
समस्या पर नगर अध्यक्ष कविता पासी ने शासन को अवगत कराते हुए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से अंडरपास स्वीकृत की मांग रखी थी। शासन ने कस्बे की इस प्रमुख समस्या को देखते हुए प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है। इसके लिए रेलवे को बजट भी जारी हो गया है। अब रेलवे की तरफ से 13.65 करोड़ रुपये की लागत का टेंडर जारी कर दिया गया है। कस्बे में इस अंडरपास के बनने से लोगों को जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन

भरवारी बस स्टॉप से होकर बनेगा अंडरपास, रेलवे क्रासिंग पर होगा निकास
कस्बे में बनने वाले अंडरपास के लिए विभाग ने खाका भी तैयार कर लिया है। अंडरपास भरवारी बस स्टॉप से प्राइमरी स्कूल होते हुए मंदिर परिसर से सीधे पानी टंकी मुहल्ले में बने पंप हाउस तक बनेगा। अंडर पास इसके आगे रेलवे क्रॉसिंग से पश्चिम की तरफ 200 मीटर आगे निकलेगा। अंडरपास 75 मीटर लंबा होगा और इसकी ऊंचाई ढाई मीटर और चौड़ाई ढाई मीटर होगी। इससे छोटे चार पहिया वाहन, बाइक और साइकिल सवारों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।
भरवारी में रेलवे क्राॅसिंग पर 13.65 करोड़ की लागत से अंडरपास बनना है। टेंडर 8 जून को हो गया है। कार्यादेश मिलते ही कस्बे में अंडरपास का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। -कविता पासी, नगर अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद भरवारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें