फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: फुटपाथ पर रेहड़ी-पटरी व वाहनों का कब्जा, जाम से परेशान लोग

Tue, 20 Jan 2026 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
मूरतगंज चौराहे पर लगा जाम।   संवाद - फोटो : मृतक अन्वी।
विज्ञापन
मूरतगंज बाजार में बेपटरी यातायात व्यवस्था लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। सड़क किनारे बने नाले और फुटपाथ पर दुकानदारों ने कब्जा कर रखा है। इस कारण वाहन सड़कों पर खड़े होते हैं और दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। ऐसे में राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

भरवारी नगर पालिका क्षेत्र के मूरतगंज में करीब एक साल पहले पार्किंग स्थल बनाया गया था, लेकिन विभागीय लापरवाही के चलते वहां वाहन खड़े नहीं किए जाते। इसके बजाय ग्राहक सड़क पर तथा ऑटो और ई-रिक्शा चालक बाजार के प्रमुख चौराहों पर सवारी भरते हैं, जिससे जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है।
पक्का तालाब के बाहर नेशनल हाईवे पर दर्जनों ऑटो और ई-रिक्शा खड़े रहते हैं जबकि ऑटो स्टैंड खाली पड़ा रहता है। नगर पालिका क्षेत्र में ई-रिक्शा संचालन का कोई तय रूट न होने से स्थिति और बिगड़ गई है। मुख्य मार्ग वाहनों के अतिक्रमण से चारपहिया वाहन और बसें निकल नहीं पातीं और जाम लगता है।
विज्ञापन

मूरतगंज निवासी बीरेंद्र, विराट गुप्ता ने बताया कि मूरतगंज से प्रयागराज होकर जाना अब मुसीबत बन गया है, जाम में आधा घंटा फंसना पड़ता है। वहीं, कपड़ों की खरीदारी करने आए सुनील कुमार ने बताया कि बाजार में पैदल चलना तक मुश्किल है, प्रशासन को तुरंत कदम उठाना चाहिए।
स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि नाले और फुटपाथ से कब्जा हटाकर ई-रिक्शा के लिए निश्चित रूट तय किए जाएं ताकि कस्बे को जाम से निजात मिल सके।
- नगर क्षेत्र में बने अस्थायी टैंपो और टैक्सी स्टैंड पर वाहनों को खड़ा करने के साथ ही उनका रूट निर्धारित किया गया था। इसके बावजूद अगर वाहन चालक सड़कों पर गाड़ियां खड़ी करते हैं तो स्थानीय प्रशासन के सहयोग से वाहन चालक या मालिक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही फुटपाथ से कब्जा हटवाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। - रामसिंह, ईओ नगर पालिका, भरवारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें