फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: संदिग्ध दशा में अधेड की मौत, ठंड लगने की आशंका

Tue, 20 Jan 2026 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
सैनी कोतवाली के अटसरई का मजरा भरेठाबाग निवासी एक अधेड़ की संदिग्ध हालात में मौत हो गई, सूचना पर पहुंचे परिजनों ने ठंड लगने की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी है।
विज्ञापन

सैनी कोतवाली के भरेठाबाग निवासी बुधराम उर्फ बुद्धू मौर्य (50) पुत्र रघुनाथ मौर्य सोमवार को लगभग तीन बजे मोपेड से सब्जी बेचने सिराथू बजार गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बुधराम चलते-चलते अचानक सड़क पर गिर गए। इस दौरान आसपास मौजूद लोगो ने देखा तो आनन-फानन में घरवालों को सूचना दी।
इसके बाद घरवाले इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने बुधराम को मृत घोषित कर दिया। अधेड़ की मौत की सूचना पर पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्यवाही में जुट गई है। वहीं, परिजनों ने ठंड से मौत की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें