अजुहा कस्बे मे दिन में जलती पोलों में स्ट्रीट लाइट
नगर पंचायत अजुहा में लगाई गई स्ट्रीट लाइट दिन के उजाले में भी जल रही हैं। इससे न केवल बिजली की भारी बर्बादी हो रही है, बल्कि सरकारी धन के दुरुपयोग को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात में रोशनी के लिए लगाई गई ये लाइट सुबह होने के बाद भी बंद नहीं की जाती हैं।
नगर के मोहम्मद सरवर और धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि कई स्थानों पर पोल पर लगी लाइट दिन में भी जलती रहती हैं। एक ओर सरकार ऊर्जा संरक्षण और बिजली बचत को लेकर अभियान चला रही है, वहीं कस्बे में दिनदहाड़े लाइट का जलना प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाता है।
इस संबंध में नगर पंचायत कर्मी सतेंदर ने बताया कि 20 पोल की लाइट एक चेंजओवर के माध्यम से संचालित होती हैं। उनके अनुसार प्रतिदिन शाम को लाइट ऑन और सुबह होते ही बंद कर दी जाती है।
वहीं अधिशासी अधिकारी रश्मि सिंह ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। यदि दिन में लाइट जल रही हैं तो इसकी जांच कर तत्काल समस्या का समाधान कराया
अजुहा कस्बे मे दिन में जलती पोलों में स्ट्रीट लाइट