फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: ननिहाल में रह रही बालिका की वाहन की चपेट में आने से मौत

Sat, 14 Feb 2026 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र में शुक्रवार सुबह घर से निकली बालिका की राम वनगमन मार्ग में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस बच्ची के शव की शिनाख्त की कोशिश की लेकिन पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया गया। उधर काफी देर तक जब बच्ची घर नहीं पहुंची तो परिजन उसकी खोजबीन शुरू किए। इसके बाद घटना की जानकारी मिली।
विज्ञापन

महेवाघाट के अंधावा निवासी राजेश वर्तमान समय में अपनी ससुराल कोखराज के वॉर्ड-5 के रसूलपुर गिरसा में अपने परिवार के साथ रहते हैं। परिजनों के मुताबिक दीपाली (8) मानसिक रूप से कमजोर थी। जिसका इलाज निजी अस्पताल से चल रहा था। शुक्रवार भोर करीब तीन बजे जब सब सो रहे थे तभी दीपाली अचानक घर से सड़क की तरफ चली गई। सुबह होने पर वह नहीं दिखी तो परिजनों ने सब जगह उसकी खोजबीन शुरू कर दी।
सड़क की तरफ जाने पर पता चला कि राम वनगमन मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से गिरसा पेट्रोल पंप से कुछ दूरी पर एक बच्ची की मौत हुई थी। सूचना पर परिजन कोखराज थाने पहुंचे जहां दीपाली के शव की पहचान हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में कोखराज थाना प्रभारी चंद्रभूषण मौर्य ने बताया कि पिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें