फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिपिक को फटकार, खनन अधिकारी का कटा वेतन

Sat, 11 Jun 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
other
विज्ञापन
बैठक में अधिकारी की जगह भेजे गए लिपिक को डीएम ने फटकार लगाई। उन्होंने संबंधित अधिकारी का एक दिन का वेतन काटने की कार्रवाई करते हुए कई विभागाध्यक्षों की प्रगति ठीक न होने पर नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन


जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह शुक्रवार को कलक्ट्रेट के सम्राट उदयन सभागार में कर करेत्तर की समीक्षा बैठक ले रहे थे। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों की बारी-बारी से राजस्व वसूली की प्रगति की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान डीएम ने पाया कि खनन अधिकारी की जगह विभागीय लिपिक बैठक में उपस्थित हुए हैं। इस पर उन्होंने फटकार लगाते हुए खनन अधिकारी का एक दिन का वेतन काटने की कार्रवाई की।

इतना ही नहीं उन्होंने बाट माप, वन तथा खनन विभाग की खराब प्रगति पर सुधार लाने की कड़ी चेतावनी दी। समीक्षा के दौरान उन्होंने व्यापार कर, मनोरंजन, परिवहन, आबकारी, स्वास्थ्य विभाग की प्रगति ठीक होने पाए जाने पर संतोष जाहिर किया। बैठक में एडीएम श्रीकृष्ण, अपर पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र कुमार, एसडीएम मंझनपुर लालजी मिश्र, एसडीएम चायल अश्वनी कुमार श्रीवास्तव, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट नरेंद्र बहादुर सिंह, भूपेंद्र मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें