फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंबल वितरण कार्यक्रम में भगदड़, सात जख्मी

Mon, 14 Jan 2019 12:42 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
चायल (कौशाम्बी)। गरीब और असहाय लोगों के लिए आयोजित कंबल वितरण समारोह में सांसद-विधायक के सामने भगदड़ मच गई। पहले कंबल पाने को लेकर मची जल्दी में सात लोग जख्मी हो गए। बवाल बढ़नेे पर पुलिस ने कार्यक्रम रोकवा कर किसी तरह हालात को काबू में किया। बाद में जनप्रतिनिधि व अफसर बगैर कंबल बांटे बैरंग लौट गए।
विज्ञापन


चायल तहसील में रविवार को कंबल वितरण का कार्यक्रम रखा गया था। लेखपालों के जरिए प्रचार-प्रसार कराया गया था। सुबह से करीब एक हजार गरीब, असहाय और दिव्यांग कंबल पाने के लिए सुबह से ही तहसील में जम गए थे। कार्यक्रम में सांसद विनोद सोनकर व चायल विधायक संजय गुप्ता को दोपहर दो बजे पहुंचना था। किसी कारण से सांसद-विधायक तीन बजे तहसील पहुंचे। कंबल वितरण का कार्यक्रम शुरू किया गया। करीब डेढ़ सौ लोगों को कंबल बांटे जाने लगे। इस दौरान खबर फैली की भाजपा के कार्यकर्ता अपने परिचितों को कंबल दिलाने के लिए पहले मंच पर बुला रहे हैं। इसे लेकर लोग कंबल पाने को टूट पड़े। भगदड़ के दौरान कुर्सियां तक एक-दूसरे पर फेंकी जाने लगी। बवाल बढ़ता देख सीओ चायल राजकुमार त्रिपाठी व इंस्पेक्टर पिपरी उमाशंकर यादव ने कंबल वितरण बंद कराकर किसी तरह स्थिति को काबू में किया। इसके बाद सांसद, विधायक व अधिकारी मौके से चले गए। भगदड़ में नेवादा की मसूरिया देवी, फरीदपुर की शबाना बेगम, चायल की संतरा देवी, डहिया के शिवलाल सहित सात लोगों को मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें