फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: गर्भवती का ऑपरेशन के लिए स्टाफ नर्स पर 40 हजार मांगने का आरोप

Fri, 12 Sep 2025 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती का ऑपरेशन करने के नाम पर 40 हजार रुपये रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। पीड़िता के ससुर ने मुख्य चिकित्साधिकारी से शिकायत कर आरोपी स्टाफ नर्स के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। नगर पंचायत चायल के गांधी नगर निवासी बनवारी लाल के मुताबिक उनकी बहू पिंकी पत्नी गुड्डू गर्भवती थी। सोमवार रात उसे प्रसव पीड़ा हुई। वह रात लगभग आठ बजे बहू को लेकर सीएचसी चायल पहुंचे। आरोप है कि बहू को भर्ती करने के बाद अस्पताल में मौजूद स्टाफ नर्स ऑपरेशन से प्रसव कराने की बात कहकर 40 हजार रुपये की मांग की। बनवारी लाल के रुपया देने में असमर्थता जताने पर उसे जिला अस्पताल जाने के लिए कह दिया।
विज्ञापन

बनवारी के अनुसार, वह अपनी बहू को नेवादा पीएचसी में भर्ती कराया। जहां मंगलवार सुबह पिंकी ने बिना ऑपरेशन के बेटे को जन्म दिया। प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। बृहस्पतिवार को पीड़िता के ससुर ने मुख्य चिकित्साधिकारी से शिकायत कर स्टाफ नर्स के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में सीएमओ संजय कुमार का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है। शिकायत मिलने पर जांच कराकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें