महेवाघाट। गाड़ी चलाने से इन्कार करने पर दबंगों ने ड्राइवर को रास्ते में रोककर डंडे से पीट कर जान से मारने की धमकी दी। मामले की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रामनगर निवासी इश्तियाक अहमद ने बताया कि करीब छह महीने पहले जमुनापुर गांव के राजू पांडेय ने उसके पुत्र बदरुद्दीन से गाड़ी चलाने को कहा था लेकिन उसने मना कर दिया। इसी रंजिश में सोमवार को धर्मकांटा के पास राजू पांडेय ने अपने साथी पप्पू और एक अज्ञात युवक के साथ मिलकर बदरुद्दीन की पिटाई कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।