हॉकी खेलते स्टेडियम के खिलाड़ी। स्रोत- कोच
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को स्टेडियम के खिलाड़ियों के बीच हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी संदीप कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर किया।
हॉकी कोच हिमांशु पाल ने बताया कि बालक वर्ग की हॉकी प्रतियोगिता का पहला मैच स्टेडियम ए व स्टेडियम बी के बीच खेला गया। मुकाबले में स्टेडियम ए ने स्टेडियम बी को 3-1 से पराजित किया। दूसरा मैच स्टेडियम सी व स्टेडियम डी टीम के बीच खेला गया। इस मुकाबले में स्टेडियम डी ने स्टेडियम सी को 3-2 से हराकर जीत दर्ज की।
फाइनल मुकाबला स्टेडियम ए व स्टेडियम डी के बीच हुआ। स्टेडियम डी की ओर से मंतेश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो गोल दागे। इनके बेहर खेल के आधार पर स्टेडियम डी ने स्टेडियम ए को 2-0 से पराजित कर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया।
मुख्य अतिथि संदीप कुमार ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस मौके पर मनोज कुमार, रमन बहादुर, अरबिंद मौर्या, प्रवेश कुमार आदि रहे।