फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरेराह युवक पर ताना तमंचा

Fri, 08 May 2015 02:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। करारी कोतवाली क्षेत्र के मीरापुर गांव का रहने वाला समुन्दर लाल पुत्र हरिश्चंद्र किसान है। बताया कि बुधवार शाम वह करारी बाजार गया था।  वह चौराहे पर एक किराने की दुकान से सामान खरीदकर घर लौट रहा था। इसी दौरान चौराहे पर पहले से खड़े गांव के ही जमाई राजा ने उसे रोक लिया।
विज्ञापन


जब तक वह कुछ समझ पाता युवक ने उसकी कनपटी पर तमंचा सटा दिया। भुक्तभोगी का आरोप है कि इस दौरान वहां करारी के सिपाही भी मौजूद थे लेकिन वे तमाशबीन ही बने रहे। आसपास के लोगों के दौड़ने पर तमंचा सटाने वाला युवक उसे जानलेवा धमकी देते हुए भाग निकला। शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई न कर उसे ही डांटकर भगा दिया। भुक्तभोगी ने इसकी शिकायत प्रभारी पुलिस अधीक्षक से की है। उधर, एसओ करारी ने ऐसी किसी घटना की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें