फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident : आमने-सामने भिड़ंत के बाद पलटीं तेज रफ्तार अनियंत्रित कारें, छह लोग जख्मी, मची चीख-पुकार

Sat, 02 Nov 2024 12:53 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी

सार

टक्कर इतनी जबर्दस्त थी की हादसे के बाद दोनों कारें पलट गईं। कारों में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना देने के बाद काफी मशक्कत से कारों में फंसे सभी 11 लोगों को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल छह लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
सड़क हादसे के बाद पलटी कार। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सैनी कोतवाली क्षेत्र के अटसराय गांव के पास नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार दो कारों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी की हादसे के बाद दोनों कारें पलट गईं। कारों में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना देने के बाद काफी मशक्कत से कारों में फंसे सभी 11 लोगों को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल छह लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह कोलकाता के दासपुर गौरा निवासी लव कुमार भुइया (58) पुत्र लालचंद्र भुइया कार चालक है। लव कुमार कार में पश्चिम बंगाल के कोलकाता के दासपुर गौरा निवासी असित (48) पुत्र जगन्नाथ, निमई भुइया (47) वर्ष और नितई भुइया (40) पुत्र प्रहलाद, शिशिर (55) पुत्र मधुसूदन और कुशधज भुइया (58) पुत्र लालचंद्र 58 कानपुर की ओर से कोलकाता जा रहे थे। कार जैसे ही सैनी कोतवाली के अटसराय गांव के नजदीक राष्ट्रीय राजमार्ग कानपुर प्रयागराज लेन पर पहुंची तभी चालक को झपकी आ  गई। 

Trending Videos
विज्ञापन

हाईवे पर हादसे के बाद पलटी कार। - फोटो : संवाद
अनियंत्रित कार दिल्ली से प्रयागराज की ओर जा रही दूसरी कार में भीड़ गई। हादसे में दोनों कारें अनियंत्रित होकर पलट गईं। हादसे के बाद कार में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई । दूसरी कार में प्रयागराज निवासी राजेश  राजेश की पत्नी किरन देवी, प्रीतम पुत्र राजेश, नीतू पुत्री राजेश, मधु पुत्री राजेश सवार थे। जिसमें राजेश (44), किरन (38) और प्रीतम (14) जख्मी हो गए। दूसरी कार में कोलकाता निवासी कार चालक लव कुमार (53) निमई भुइया (47), शिशिर (55) व कुशधज (58) जख्मी हो गए।

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कार में सवार चोटहिल लोगों को बाहर निकाला और एम्बुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल के लिए भेजवा दिया। घटनास्थल पर मौजूद उपनिरीक्षक रघुराज ने लिखापढ़ी के बाद क्रेन बुलाकर दोनों कारों को सड़क के किनारे कराया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें