SP leader Shabih Haider's assets worth one crore three lakh will be attached
सदर चेयरमैन रही हशमी बेगम के बेटे व सपा नेता शबीह हैदर मीनू की मुश्किलें बढ़ गई हैं। गैंगस्टर एक्ट में वांछित शबीह हैदर की एक करोड़ दो लाख 91 हजार की संपत्ति को प्रशासन ने कुर्क करने का फैसला लिया है। पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर मंगलवार को जिला मजिस्ट्रेट सुजीत कुमार ने संपत्ति कुर्क करने का आदेश जारी कर दिया है।
सपा नेता व सपा सरकार में तत्कालीन नगर विकास मंत्री रहे आजम खां के करीबी कहे जाने वाले शबीह हैदर उर्फ मीनू रिजवी पर गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप अधिनियन की विवेचना है। जिसमें पुलिस रिपोर्ट में बताया गया कि गैंग लीडर शबीह हैदर ने वर्ष 2010 के बाद मंझनपुर में आराजी संख्या 1129, 1139, 1140, 1141, व 100 को अवैध तरीके से कब्जा किया है।
जिसकी अनुमानित कीमत एक करोड़ दो लाख 91 हजार रुपये है। इस अचल संपत्ति को न्यायहित में कुर्क किया जाना आवश्यक है। इसलिए तहसीलदार को आदेश दिया गया है कि उक्त आराजी को कुर्क कर अवगत कराएं।