फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा का समर्थन कर रहे जिपं पंचायत सदस्यों के अपहरण का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए तीन जुलाई को होने वाले मतदान में अब सपा ने अपने सदस्यों के अपहरण की आशंका जाहिर की है। सपा जिलाध्यक्ष दयाशंकर यादव ने चुनाव आयोग व एसपी राधेश्याम को भेजे गए पत्र में पुलिस द्वारा सदस्यों के परिजनों को प्रताड़ित किए जाने का गंभीर आरोप लगाया है। बताया कि सत्तारूढ़ दल द्वारा अपने प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किए जाने को लेकर सदस्यों व उनके परिजनों पर दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष दयाशंकर यादव ने चुनाव आयोग को भेजे गए पत्र में कहा कि प्रशासन सत्तारूढ़ दल के दबाव में काम कर रहा है। सदस्य मुंसब अली उस्मानी के घर बार-बार पुलिस जाकर परिजनों को परेशान कर रही है। घरवालों को थाने लाकर प्रताड़ित किया जा रहा है। सदस्य शेर मोहम्मद उर्फ शेरू के घर पर भी पुलिस दबिश के बहाने परिजनों को परेशान कर रही है। महिलाओं को परेशान किया जा रहा है। इसी तरह सदस्य शायमा देवी, सुनीता देवी, अर्शी जाफरी के घर पर भी पुलिस परिवार वालों को धमका कर सत्ताधारी पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने का दबाव बना रही है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सूत्रों से पता चला है कि मतदान के दिन सत्ता पक्ष के लोग उनके सदस्यों को मतदान से रोकने के लिए मारपीट व अपहरण कर सकते हैं। इसकी वजह से कानून व्यवस्था को बड़ा खतरा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें