फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा कर रही किसानों की अनदेखी

Sat, 18 Apr 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
सिराथू (ब्यूरो)। सांसद विनोद सोनकर के धरने में शामिल होने इलाहाबाद जा रहे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। सैनी में कार्यकर्ताओं से मिलने रुके प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों की अनदेखी, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का आरोप समाजवादी पार्टी पर लगाया। कहा कि इस मनमानी का बदला जनता लेगी। उधर, प्रदेश अध्यक्ष का सैनी पहुंचने पर भाजपा नेता जीतेंद्र सोनकर आदि ने स्वागत किया। 
विज्ञापन


बता दें कि पुलिस के दुर्व्यवहार करने को लेकर इलाहाबाद में कौशाम्बी के सांसद विनोद सोनकर और फूलपुर के सांसद केशव प्रसाद मौर्य पार्टीजनों के साथ धरने पर बैठे हैं। इसी धरने में शामिल होने के लिए शुक्रवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी भी इलाहाबाद जा रहे थे। इस दौरान शाम करीब पांच बजे जैसे वे सैनी पहुंचे। भाजपा नेता जीतेंद्र सोनकर की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिलाध्यक्ष को जोरदार स्वागत किया। इस दौरान बातचीत के दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा।

अखिलेश सरकार को उन्होंने हर मोर्चे पर विफल बताया। कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में जिस तरह की धांधली सामने आ रही है, इससे साफ है कि प्रदेश सरकार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। पीसीएस जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा के पर्चे लीक हो रहे हैं। फिर भी सरकार दोषियों को बचाने में जुटी है। उन्होंने मौसम की मार से करार रहे किसानों की अनदेखी का भी आरोप प्रदेश सरकार पर लगाया। कहा कि भाजपा किसानों के साथ है। अन्नदाताओं की हर तरह से मदद की जाएगी। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का भी आह्वान किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष संतोष सिंह पटेल, दिनेश सोनकर, सोमेश्वर तिवारी, राहुल मौर्य, रंजीत कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें