फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सोनू अप्पे टीम ने 18 रन से जीता मुकाबला

Fri, 16 Jan 2026 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
स्व. राधेश्याम सिंह एवं कुंवर साहित्य सिंह क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को सोनू अप्पे कटरा टीम व वाराणसी इलेवन के बीच मुकाबला हुआ। टॉस जीतकर सोनू अप्पे कटरा टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 13.1 ओवर में 100 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी वाराणसी इलेवन निर्धारित 16 ओवर में सात विकेट खोकर मात्र 82 रन ही बना सकी। इस तरह सोनू अप्पे कटरा टीम ने मुकाबला 18 रन से जीत लिया। मैच में शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन करने वाले आकाश कुमार को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
आकाश ने अपने तीन ओवर के कोटे में मात्र 15 रन देकर तीन विकेट झटके और विपक्षी टीम की कमर तोड़ दी। प्रतियोगिता में भूपेंद्र सिंह अंपायर और मनीष सिंह व अवनीश त्रिपाठी ने स्कोरर की भूमिका निभाई। इस मौके पर गुड्डू सिंह, संजय सिंह, व्यवस्थापक प्रदीप पांडेय, शशि द्विवेदी, मोनू सिंह, मिंटू सिंह, वरुण सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें