फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादित बयान पर सांसद सोनकर ने मांगी माफी

Wed, 24 Apr 2019 12:50 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। प्रधानों और कोटेदारों के खिलाफ दिए गए धमकी भरे बयान मामले में भाजपा उम्मीदवार तथा निवर्तमान सांसद विनोद सोनकर ने माफी मांग ली है। उन्होंने माफीनामा जिला प्रशासन को दे दिया है।
विज्ञापन


सिराथू विधानसभा क्षेत्र की देवीगंज बाजार में शुक्रवार को भाजपा उम्मीदवार/निवर्तमान सांसद तथा अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद सोनकर ने नुक्कड़ सभा की थी। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने सहयोग नहीं करने वाले प्रधानों व कोटेदारों को चुनाव बाद देख लेने की धमकी दी थी। उनके बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही दोआबा का सियासी माहौल गरम हो गया। डीएम मनीष कुमार वर्मा के निर्देश पर सिराथू एसडीएम ज्योति मौर्य ने शनिवार को नोटिस भेजकर निवर्तमान सांसद से जवाब-तलब किया था। बताते चलें कि विनोद सोनकर ने कहा था, कुछ प्रधान व कोटेदार उनका विरोध कर रहे हैं। धमकी भरे लहजे में उन्होंने कहा कि वह न्यूट्रल होकर निष्पक्ष तरीके से रहें। पहले तो यह है नहीं कि मैं सांसद न रहूं, यदि ऐसा हुआ तो जिले में तीन विधायक और योगी की सरकार अभी है।

विधायकों को 2022 में चुनाव लड़ना है। वह सारे लोगों का हिसाब-किताब रख रहे हैं। चुनाव के बाद विनोद सोनकर 2014 वाला विनोद नहीं रहेगा। 2019 वाला विनोद सोनकर होगा। सूत्रों की मानें तो विनोद सोनकर ने यह बयान देवीगंज इलाके के कुछ स्कूल व प्रधानों के मद में अपनी निधि का पैसा खर्च किया था। वह लोग विनोद सोनकर का फिलहाल विरोध कर रहे हैं। इसी भाषण में विनोद सोनकर ने यह गलत बयानी की। इस बाबत एडीएम मनोज कुमार का कहना है कि निवर्तमान सांसद सोनकर ने माफीनामा देकर भविष्य में ऐसी गलती नहीं करने की बात लिखित में दी है। इसलिए अब इस प्रकरण में किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें