फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: मुख्य सेविका के 30.95 लाख के देयकों पर बेटे का हक तय

विज्ञापन
विज्ञापन
अपर जिला न्यायाधीश प्रथम प्रवीण कुमार सिंह द्वितीय की अदालत ने मृत मुख्य सेविका गीता देवी के 30,95,899 रुपये के अवशेष देयकों पर उनके बेटे नितिन सिंह का अधिकार तय किया है। अदालत ने निचली अदालत का आदेश संशोधित कर पूरी धनराशि का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र बेटे के पक्ष में जारी करने की पुष्टि की है। पहले आधी धनराशि बेटे और आधी पति को देने का आदेश हुआ था।
विज्ञापन


गीता देवी विकासखंड महुआ स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय में मुख्य सेविका थीं। एक जनवरी 2021 को गाजियाबाद में इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई थी। उनके ग्रेच्युटी, अवकाश नकदीकरण, चिकित्सीय अवधि के वेतन, मेडिकल प्रतिपूर्ति और बैंक जमा समेत 30,95,899 रुपये के देयक बकाया थे।
बेटे नितिन ने उत्तराधिकार प्रमाण पत्र के लिए सिविल जज (सीनियर डिवीजन) बांदा की अदालत में वाद दायर किया था। नितिन फतेहपुर की खागा तहसील के तेजनीपुर गांव के मूल निवासी हैं और वर्तमान में अलीगढ़ की आवास विकास कॉलोनी, सासनी गेट में रहते हैं।
विज्ञापन


निचली अदालत ने 20 मार्च 2025 को आधी धनराशि बेटे और आधी पति अशोक कुमार सिंह को देने का आदेश दिया था। इसके खिलाफ नितिन ने अपील की। सुनवाई में सामने आया कि कौशांबी की मंझनपुर तहसील के मिर्जापुर उर्फ खोजवापुर निवासी अशोक कुमार सिंह ने 25 जुलाई 2023 को कौशांबी न्यायालय में शपथपत्र देकर अपना उत्तराधिकार वाद वापस लेने और भविष्य में पत्नी की धनराशि पर दावा नहीं करने की बात कही थी।
अपीलीय अदालत ने शपथपत्र और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पति को आधी धनराशि देने का आदेश निरस्त कर दिया। नोटिस और प्रकाशन के बावजूद पति अदालत में पक्ष रखने नहीं पहुंचे। उन्हें आधी धनराशि उपयोग के लिए मिलेगी, जबकि शेष आधी रकम राष्ट्रीयकृत बैंक में तीन साल की सावधि जमा में रखनी होगी। परिपक्वता के बाद ही उसका उपयोग किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें