फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे ने लिया कर्ज, दबंग ने मां को घर से निकाला

Sat, 17 Jun 2017 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
पूरामुफ्ती के कोइलहा गांव के  एक युवक ने पड़ोसी से 20 हजार कर्ज लिया था। रसूखदार पड़ोसी ने कर्ज देने का दबाव बनाया तो युवक मुंबई भाग निकला। कर्ज की रकम न मिलने पर दबंग ने युवक की बूढ़ी मां को घर से निकालकर उस पर कब्जा कर लिया। वृद्ध महिला ने मामले की तहरीर पूरामुफ्ती पुलिस को दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


   पूरामुफ्ती के कोइलहा गांव की मेमसाहब पत्नी रामखेलावन के बेटे रमेश ने पड़ोसी से 20 हजार रुपये कर्ज लिया था। रसूखदार ने कर्ज वापस  करने का दबाव बनाया तो युवक पत्नी को मायके भेजने के बाद खुद मुंबई चला गया। रकम डूबती देख शुक्रवार को रसूखदार युवक के घर पहुंचा। और घर में मौजूद उसकी बूढ़ी मां को पीटने के बाद घर से निकाल दिया। महिला को घर से निकालने के बाद उसके घर में ताला बंद कर लिया। रसूखदार की दबंगई देख गांव के लोग सन्न रह गए। दोपहर बाद महिला किसी तरह थाने पहुंची और घटना की तहरीर पुलिस को दी। महिला से तहरीर लेने के बाद पुलिस गांव पहुंची तो दबंग घर से फरार था। पूरामुफ्ती एसओ अर्जुन सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें