फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान दिवस से उठा पीड़ितों का भरोसा

Sun, 18 Jan 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। तहसील दिवस की तरह ही थानों में होने वाले पुलिस के समस्या समाधान दिवस से भी लोगों को मोहभंग हो चुका है। यही कारण है कि शनिवार को जिलेभर के थानों में आयोजित इस दिवस में इक्का-दुक्का फरियादी ही नजर आए। खुद जिलाधिकारी राजमणि यादव के साथ पुलिस अधीक्षक रतनकांत पांडेय ने सरायअकिल कोतवाली में लोगों की समस्याओं के समाधान को मौजूद थे। पर, उनके सामने सिर्फ छह फरियादी ही आए थे।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार के फरमान के बाद पुलिस से जुड़ी आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रत्येक शनिवार को थानों में समस्या समाधान दिवस आयोजित हो रहा है। समाधान दिवस में आने वाले व्यक्तियों की दिक्कतों का मौके पर ही निस्तारण किया जाने का निर्देश दिया गया है। पर, कुछ ही महीने में समस्या समाधान दिवस से लोगों को मोहभंग होने लगा है। इसके कारण शनिवार को थानों में आयोजित होने वाले इस दिवस में लोग अपनी समस्याएं लेकर आते ही नहीं है। इस शनिवार को भी जिले के सभी थानों में सीओ, एसओ फरियादियों के इंतजार में बैठे रहे। पर, थानों मेें दो-चार पीड़ित ही आए।

इस दौरान जिलाधिकारी राजमणि यादव पुलिस अधीक्षक एसपी रतनकांत पांडेय के साथ सरायअकिल कोतवाली में पीड़ित की समस्याओं के निस्तारण को मौजूद रहे। पर, एसपी के सामने महज दो और डीएम के सामने चार ही शिकायती पत्र आए। अफसरों ने दो शिकायतों को मौके पर ही निस्तारित करा दिया है।  इसी तरह से चरवा कोतवाली में जमीन से संबधित दो शिकायती पत्र हुए। वहीं मंझनपुर कोतवाली में भी समस्या समाधान दिवस में सिर्फ एक शिकायतीपत्र आया। इनमें से शिकायत को मौके पर निस्तारण किया जा सका है। करारी कोतवाली में भी जमीन विवाद का एक मामला ही एसडीएम और सीओ के सामने आया। कमोवेश यही हाल जिले के हर थाने का रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें