फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बूंद जिंदगी के लिए निकाली रैली

Sun, 18 Jan 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मूरतगंज/चायल। मासूम को विकलांगता के अभिशाप से बचाने के आह्वान के साथ शनिवार को मूरतगंज और चायल कस्बे में जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान चिकित्सकों ने 18 जनवरी को बूथ दिवस पर पांच साल तक के बच्चों को लाकर पोलियो से बचाव की खुराक पिलाने का आह्वान किया।
विज्ञापन


बता दें कि बच्चों को विकलांगता से बचाने के लिए कौशाम्बी में 18 जनवरी को पोलियो उन्मूलन बूथ दिवस है। बूथ दिवस पर पांच साल तक के 3.67 लाख बच्चों को खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए गांव-गांव स्वास्थ्य विभाग की ओर से रैली का आयोजन करके लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसीक्रम में शनिवार को मूरतगंज अस्पताल से जागरूकता रैली निकाली गई। चिकित्सकों के साथ इस रैली में स्वास्थ्यकर्मी और समाजसेवी भी शामिल रहे। मोहल्ले-मोहल्ले घूमी रैली के दौरान डॉक्टरों ने प्रत्येक परिवार से अपने बच्चों को नजदीकी पोलियो खुराक बूथ पर लाकर ड्राप पिलाने का आह्वान किया।

इस मौके पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एबी कटियार, पीएचसी प्रभारी डॉ. सुनील कुमार, महिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ. शिरोमणि आर्या, डॉ. सीबी चौरसिया, डॉ. नसीम उल्ला, डॉ. कमलेश कुमार आदि मौजूद रहे। इसी तरह से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चायल से भी रैली निकाली गई। इस मौके पर डॉ. मुक्तेश्वर द्विवेदी, डॉ. सत्य सिंह, डॉ. आदित्य रावत, शीबा परवीन, डॉ. एके तिवारी के साथ एएनएम और आशा स्वास्थ्य कार्यकत्रियां भी शामिल रहीं। मोहल्ले-मोहल्ले घूमकर चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों से पांच साल तक के बच्चों को अनिवार्यरूप  से पोलियो उन्मूलन की खुराक दिलाने का आह्वान किया। पीएचसी प्रभारी ने बताया कि पोलियो उन्मूलन के लिए दी जाने वाली दो बूंद की खुराक बच्चे को जीवनभर अपंगता के अभिशाप से बचाकर रखती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें