फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों के मददगार बने समाजसेवी

Sat, 17 Jan 2015 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
करारी/कड़ा (ब्यूरो)। जिले में गरीबों को कड़ाके की ठंड से बचाने के लिए समाजसेवी ही मददगार बने हैं। शुक्रवार को भी करारी के चकहिंगुई और कड़ा के आधा दर्जन गांवों में समाजसेवियों ने गरीबों को कंबल वितरित किया। इस दौरान अन्य लोगों से भी गरीबों की मदद के लिए आगे आने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन


करारी के चकहिंगुई गांव में शुक्रवार को समाजसेवी मुस्ताक अहमद ने घर-घर जाकर 100 गरीबों को कंबल वितरित किया। साथ ही उन्होंने क्षेत्र के अन्य लोगों से भी मदद का आह्वान किया। इस मौके पर करारी नगर पंचायत के चेयरमैन मौला बख्श, इम्तियाज अहमद आदि मौजूद रहे। इसी तरह से विकास खंड कड़ा के लेहदरी खतीब, मिर्जापुर, भागू का पुरवा, तिवारीपुर, गोविंदपुर आदि गांवों में कड़ाके की ठंड से गरीबों को कंबल बांटे गए। शिक्षक और समाजसेवी रणवजिय निषाद ने इन गांवों के कुल 490 निर्धनों को कंबल वितरित किया है। इस मौके पर प्रकाशचंद्र शुक्ला, मंगली, शिव सिंह, धरमपाल यादव, मोहम्मद जाफर, सरवर अली, डॉ. रामलखन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें