मंझनपुर। कलेक्ट्रेट में शुक्रवार को हुई जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में 29.7 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को जिलाधिकारी ने अपनी स्वीकृत प्रदान की। डीएम की गैर मौजूदगी में सीडीओ ने प्रस्तावों को अनुमोदन प्रदान किया। यह रकम स्वास्थ्य विभाग के 12 कार्यो खर्च होगी। इस दौरान 18 जनवरी से शुरू हो रहे पल्स पोलियो अभियान की समीक्षा की।
मुख्य विकास अधिकारी बीएन मिश्रा ने शुक्रवार को अफसरों के साथ बैठक की। इसमें स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न 12 योजनाओं पर चर्चा की गई। साथ ही 29.7 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को स्वीकृत प्रदान की गई। सीडीओ ने कार्ययोजनाओं को स्वीकृत के बाद अनुमोदन के लिए पत्रावली जिलाधिकारी को भेजा था। डीएम ने प्रस्तावों को स्वीकृत प्रदान कर दी है। इस दौरान सीडीओ ने 18 जनवरी से शुरू हो रहे पल्स पोलियो अभियान की समीक्षा की गई। सीडीओ ने बताया कि जिले में 0 से 5 वर्ष के 3.4 लाख बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए 851 पोलियो बूथ बनाए गए हैं। 26 सौ 44 कर्मचारियों को दवा पिलाने की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह 22 से 28 फरवरी तक फाइलेरिया सप्ताह के आयोजन पर भी चर्चा की गई। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बीएल जायसवाल ने बताया कि 22 फरवरी से घर-घर जाकर टीमें फाइलेरिया की खुराक लोगों को देंगे। एसीएमओ ने बताया कि 2 से 5 वर्ष तक बच्चों को 1 और 5 से 14 वर्ष के लोगों को दो गोली खिलाई जाएगी। 23 फरवरी को सभी परिषदीय स्कूलों में मध्याह्न भोजन के बाद बच्चों को फाइलेरिया की दवा खिलाई जाएगी। इस मौके पर सीएमएस डॉ. यूबी सिंह, एसीएमओ डॉ. एबी कटियार, डॉ. एलसीएस सिंह, डॉ. बीएन कुशवाहा, डॉ. एसएन मिश्र आदि मौजूद रहे।