फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समसपुर गांव के मतदाता नहीं करेंगे मतदान

Mon, 28 Sep 2015 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरवा (कौशाम्बी)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में समसपुर गांव के मतदाता मतदान नहीं करेंगे। ग्रामीणों ने गांव का विकास नहीं होने से आहत होकर यह निर्णय लिया है। इससे पहले कौशाम्बी ब्लाक स्थित बस्तीतारा गांव के भी लोग मतदान के बहिष्कार की घोषणा कर चुके हैं। गांव वालों के इस फैसले से अधिकारियों और नेताओं की नींद उड़ गई है।
विज्ञापन


मूरतगंज ब्लाक के समसपुर गांव निवासी सुशील कुमार, पिंकू, सुनील पांडेय, राजू राजपूत, गुलाब सिंह, पप्पू पांडेय, विजय केसरवानी, मनोज कुमार आदि ने बताया कि गांव का जरा भी विकास नहीं हुआ है। हालात यह है कि बिजली, पानी, सड़क और खड़ंजा जैसी मूलभूत सुविधाओं का भी टोटा है। गांव वालों की मानें तो विकास कार्य कराने की मांग कई बार जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से की गई। सभी ने आश्वासन दिया, लेकिन किसी ने कुछ किया नहीं। बताया कि हमेशा चुनाव के दौरान नेता आते हैं और लंबे चौड़े वादे कर चले जाते हैं।

चुनाव जीतने के बाद किसी को भी अपने वादे का ख्याल नहीं रहता। इसी बात से खफा गांव वालों ने रविवार को बैठक की। सभी ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदान का बहिष्कार किया जाएगा। बता दें कि इससे पहले कौशाम्बी ब्लाक के बस्तीतारा गांव के लोग भी विकास कार्य नहीं होने की वजह से मतदान नहीं करने का निर्णय ले चुके हैं। मामले में एसडीएम चायल जवाहरलाल श्रीवास्तव का कहना है कि उन्हें ऐसी कोई जानकारी नहीं है। गांव के लोगों से वार्ता कर कोई न कोई हल निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें