फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन आज से, तैयारियां पूरी

Mon, 28 Sep 2015 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। प्रथम चरण के नामांकन की तैयारी जिला प्रशासन ने पूरी कर ली है। रविवार को मंझनपुर और मूरतगंज ब्लाक में बैरिकेडिंग आदि की व्यवस्था कर दी गई। इसके अलावा अफसरों, कर्मियों को भी तैनात कर दिया गया। जिलाधिकारी ने चुनाव में लगे सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को निष्पक्षता से काम करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


बता दें कि दोआबा में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का शंखनाद हो चुका है। प्रथम चरण में मंझनपुर और मूरतगंज ब्लाक क्षेत्र में चुनाव कराया जाना है। दोनों ब्लाक क्षेत्रों से जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर चुनाव लड़ने के लिए दावेदारों ने पर्चे खरीद लिए हैं। सोमवार तथा मंगलवार को नामांकन होगा। इसकी तैयारी जिला प्रशासन ने पूरी कर ली है। अधिकारियों ने रविवार की सुबह से ही दोनों ब्लाकों में बैरिकेडिंग आदि की व्यवस्था कराना शुरू कर दिया था। शाम तक सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया।

ब्लाकों में प्रत्याशियों के साथ आने वाली भीड़ को नियंत्रित करने का ठोस इंतजाम किया गया है। इसके लिए कई प्वाइंट बनाए गए हैं। इन प्वाइंटों पर पुलिस के जवान मुस्तैद रहेंगे। जिलाधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त हैं। अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश भी दे दिए गए हैं। लापरवाही पाए जाने पर किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। सीधे आयोग को रिपोर्ट भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें