Skarpio collapses Magic, four injured
- फोटो : KAUSHAMBI
स्कार्पियो की टक्कर से पलटी मैजिक, चार लोग घायल
एक की हालत गंभीर, स्कार्पियो में बैठे लोग वाहन छोड़कर भाग निकले
करारी कस्बा स्थित निर्माणाधीन सीएचसी के सामने हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
करारी। स्थानीय कस्बा स्थित निर्माणाधीन सीएचसी के सामने रविवार दोपहर बेकाबू स्कार्पियो की टक्कर से एक मैजिक पलट गई। इससे उसपर सवार चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के गौसपुर टिकरी गांव निवासी छंगू पुत्र साबुल पासी, रामबली पुत्र लालबाबू, रवींद्र पुत्र कालका व अजय पुत्र भैरव आदि मछली कारोबारी हैं। रविवार दोपहर सभी सरायअकिल से टाटा मैजिक में मछली लादकर घर जा रहे थे। करारी कस्बा स्थित निर्माणाधीन सीएचसी के समीप सामने से आई स्कार्पियो ने मैजिक में टक्कर मार दी। इससे मैजिक पलट गई। इससे उसपर सवार सभी लोग घायल हो गए। दुर्घटना की जानकारी पाकर पहुंचे स्थानीय कोतवाली के एसएसआई राकेश चंद्र शर्मा ने सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों के मुताबिक रवींद्र की हालत चिंताजनक बनी हुई है। उधर हादसे के बाद स्कार्पियो सवार लोग वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए।