फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: भूसे की तरह मवेशियों को डीसीएम में भरकर ले जा रहे छह तस्कर दबोचे

Tue, 18 Jul 2023 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर कोतवाली पुलिस ने भूसे की तरह मवेशियों को डीसीएम में भरकर ले जा रहे छह तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। बरामद मवेशियों को स्थानीय लोगों के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन

रविवार की रात मंझनपुर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पतौना पुल के पास से मवेशी लदे दो डीसीएम पकड़े, जिनमें 18 भैंस लदी थीं। पुलिस ने सरायअकिल कोतवाली के पुरखास निवासी चालक शमीम अहमद व तस्कर विजय निवासी के साथ ही धर्मराज, राकेश, बंसत लाल, दिलीप निवासी ककरहाई थाना सरायअकिल को पकड़ लिया।
कोतवाल संतोष शर्मा के मुताबिक तस्कर मवेशियों की खेप लेकर सरहद पार जा रहे थे। पुलिस ने बरामद मवेशियों को स्थानीय लोगों को सौंपकर चालक व तस्करों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें