फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: कबड्डी में चायल की छह खिलाड़ियों का राज्य स्तर पर चयन

Mon, 12 Oct 2026 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विजेता खिलाड़ियों को ट्राफी देते प्रधानाचार्य एवं अयोजक। स्रोत टीम कोच
विज्ञापन
मंडल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के कारण चायल के श्री लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज की छह छात्राओं का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। चयन सूची 10 अक्तूबर को जारी की गई। प्रतियोगिता 12 से 15 अक्तूबर तक गोरखपुर में आयोजित होगी।
विज्ञापन

विद्यालय के टीम कोच विनोद यादव ने बताया कि सात अक्तूबर को सराय अकिल स्थित आदर्श इंटर कॉलेज में मंडल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इसमें प्रयागराज की टीम प्रथम और कौशाम्बी की टीम द्वितीय स्थान पर रही। प्रतापगढ़ को तीसरा और फतेहपुर को चौथा स्थान मिला था। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर राज्य स्तरीय टीम के लिए चयन किया गया। इस दौरान संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रयागराज, जिला विद्यालय निरीक्षक और विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. संतोष कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे।
इनसेट
कक्षा सात से 12 तक की छात्राओं ने बनाई जगह
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों में मानसी (कक्षा 12), समीक्षा दिवाकर (कक्षा 11), किरन (कक्षा 10), नैंसी साहू (कक्षा नौ), मुस्कान (कक्षा आठ) और पूनम (कक्षा सात) शामिल हैं। छह खिलाड़ियों के चयन से विद्यालय में खुशी का माहौल है। अब छात्राएं गोरखपुर में होने वाली प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने की तैयारी में जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें