फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से पलटा विक्रम, छह लोग घायल

विज्ञापन
Six people injured in road accident - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
हादसे में छह लोग घायल
विज्ञापन

मुख्यालय में पुराने एआरटीओ ऑफिस के समीप रविवार सुबह हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। मुख्यालय स्थित पुराने एआरटीओ कार्यालय के समीप रविवार सुबह ट्रक की टक्कर से एक विक्रम पलट गया। हादसे में उसपर सवार करीब छह लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मंझनपुर से एक विक्रम रविवार सुबह सवारियां भरकर सिराथू जा रहा था। पुराने एआरटीओ कार्यालय के समीप पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उसमें टक्कर मार दी। जिससे विक्रम अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में उसपर सवार प्रेमचंद्र पुत्र महावीर निवासी नासिरपुर फरीदगंज थाना सैनी, राजू यादव पुत्र रामकिशन निवासी बिछौरा मंझनपुर व रामू पाल निवासी इचौली थाना कोखराज सहित तकरीबन छह लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने एंबुलेंस की मदद से गंभीर रूप से घायल प्रेमचंद्र, राजू और रामू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने विक्रम को कब्जे में ले लिया है। उसका चालक फरार बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें