फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदलकर किसान के खाते से छह लाख उड़ाए

विज्ञापन
atm card
विज्ञापन

पिपरी के फरीदपुर गांव में रहने वाले एक किसान के खाते से एटीएम कार्ड बदलकर बदमाशों ने करीब छह लाख रुपये पार कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


फरीदपुर निवासी रामकिशोर प्रजापति पुत्र छेदी किसानी करके परिवार का खर्च चलाता है। उसने बताया कि करीब दो महीने पहले रुपयों की जरुरत पड़ने पर वह तिल्हापुर मोड़ स्थित एटीएम बूथ गया था। पीड़ित के मुताबिक बूथ पर दो युवक पहले से खड़े थे। उन्होंने झांसा देकर एटीएम कार्ड बदल लिया। इसके बाद खाते से कई किस्तों में लगभग छह लाख रुपये उड़ा दिए। कुछ दिन बाद बैंक शाखा पहुंचने पर पीड़ित को इसकी जानकारी हुई तो उसके होश उड़ गए। उसने घटना की शिकायत तभी स्थानीय पुलिस से की थी। पर, पुलिस ने कार्रवाई करना ठीक नहीं समझा। इससे परेशान पीड़ित ने कोर्ट में अर्जी दाखिल कर दी। गुरुवार को अदालत के आदेश पर पुलिस ने दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। मामले में पिपरी कोतवाली प्रभारी भगवती सिंह का कहना है कि साइबर सेल व सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश कराई जा रही है। जल्द ही उन्हें पकड़कर जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें