फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में चले लाठी-डंडे, छह घायल

Tue, 29 Jan 2019 12:47 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
करारी/पिंडरा। करारी कोतवाली क्षेत्र के चक सहाबुद्दीनपुर गांव में रविवार शाम भूमि विवाद में दो पक्षों में लाठी-डंडे चले। इससे छह लोग घायल हो गए। पुलिस रिपोर्ट लिखकर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि चक सहाबुद्दीनपुर निवासी शिवम पुत्र श्याम सिंह का पड़ोसी खड़क से एक जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसे लेकर इनके बीच आए दिन कहासुनी होती रहती है। रविवार शाम भी बहस होने लगी। तभी दोनों के परिजन लाठी-डंडे से एक-दूसरे पर हमला कर दिया। मारपीट में शिवम, उसके पिता श्याम सिंह, बहन संजना व चाचा रंजीत आदि घायल हो गए। वहीं दूसरी ओर से खड़क तथा उसकी बीवी शकुंतला आदि घायल हैं। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट लिखकर घायलों को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें