फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

70 फीट गहरे कुएं में गिरकर फिल्म देखता रहा नशेड़ी

Tue, 29 Jan 2019 12:47 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोखराज। क्षेत्र के महेशपुर गांव का एक युवक रविवार शाम नशे की हालत में कुएं में गिर गया। करीब 70 फीट नीचे गिरने के बाद घंटों वह मोबाइल फोन पर फिल्म देखता रहा। नशा उतरने पर उसने परिजनों को फोन किया। सर्विलांस से लोकशन मिली तो पुलिस ने सुबह उसे बाहर निकाला।
विज्ञापन


महेशपुर गांव का एक युवक शराब का आदी है। बताय जाता है कि रविवार शाम भरवारी में उसने देशी शराब पी। इसके बाद पैदल ही चमरुपुर पहुंच गया और वहां गांव के बाहर स्थित एक सूखे कुएं में गिर गया। युवक ने बताया कि काफी देर तक वह मोबाइल फोन पर फिल्म देखता रहा। भोर में नशा उतरने पर उसने परिजनों को फोन करके बताया कि वह किसी गड्ढ़े में गिरा हुआ है। सही लोकेशन युवक नहीं बता पाया। ऐसे में परिवार वाले परेशान हो गए। उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। इस पर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए सर्विलांस से युवक की लोकेशन ट्रेस की। फिर सुबह करीब नौ बजे युवक को फायर ब्रिगेड की मदद से बाहर निकाला गया। कुएं में गिरने के कारण युवक का हाथ-पांव टूटने के साथ सिर पर भी गंभीर चोट लगी है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें