फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: दो दिन में चार थाना क्षेत्रों से लापता हुईं छह लड़कियां

Sun, 10 May 2026 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के अलग-अलग चार थाना क्षेत्रों से छह लड़कियाें के लापता होने की घटना सामने आई है। सभी मामलों में पुलिस एफआईआर दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कड़ाधाम थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने गांव के ही आरोपी हन्नू पाल पर उसकी नाबालिग बेटी को बहलाकर दिल्ली ले जाने का आरोप लगाया है। करारी थाना क्षेत्र के एक परिवार ने अमन कुमार निवासी भानीपुर, कड़ाधाम पर अपनी किशोर उम्र की बेटी को बहलाकर ले जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
इसी प्रकार कोखराज थाना क्षेत्र निवासी एक परिवार ने चिटकहना मूरतगंज निवासी महावीर पासी पर बहन को बहलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। वहीं भरवारी क्षेत्र के एक वार्ड निवासी परिवार ने गांव के दीपचंद्र और शनि मौर्य के खिलाफ बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने की एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसी तरह सैनी थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने आरोपी नितेश कुमार पटेल पर अपनी बेटी करिना को बहलाकर घर से नकदी व जेवर ले जाने का आरोप लगाया है। मंझनपुर क्षेत्र में एक परिवार ने अज्ञात युवक पर अपनी बेटी को रास्ते से अगवा करने की शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें