Six crooks arrested with two tractors and four bikes stolen
- फोटो : KAUSHAMBI
चोरी के दो ट्रैक्टर और चार बाइक संग छह बदमाश गिरफ्तार
रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा गया, वाहनों को प्रतापगढ़ से पार किया था
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। नगर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार सुबह चोरी के दो ट्रैक्टर और चार बाइक के साथ छह बदमाशों को गिरफ्तार किया। इन्होंने वाहनों को पड़ोसी जनपद प्रतापगढ़ से पार किया था। पूछताछ के बाद रिपोर्ट दर्ज कर सभी को जेल भेज दिया गया है।
नगर कोतवाल रवींद्र त्रिपाठी को शुक्रवार सुबह सूचना मिली कि ओसा चौराहे के पास कुछ बदमाश खड़े हैं। इस पर हमराहियों व इंटेलिजेंस विंग के साथ मिलकर उन्होंने घेराबंदी की। बदमाश अजय कांत शुक्ला पुत्र महरानीदीन निवासी उमरा पट्टी थाना बाघराय जनपद प्रतापगढ़, इसी थाना क्षेत्र के शेर गांव निवासी विकास कुमार यादव पुत्र राजाराम, वीरेंद्र यादव पुत्र बच्ची लाल निवासी अलीगंज थाना कोखराज, प्रदीप कुमार यादव पुत्र शिवचंद्र यादव निवासी राला थाना कोखराज, राजवन सिंह पुत्र लल्लू सिंह निवासी फजीलाबाद थाना करारी और सुरेंद्र सिंह पुत्र धर्मनारायण सिंह निवासी चक सैदलीपुर थाना करारी आदि को गिरफ्तार कर लिया। एसपी कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि बदमाशों के कब्जे से चोरी के दो ट्रैक्टर और चार बाइक बरामद की गई हैं। वाहनों को चोरों ने प्रतापगढ़ से चुराया था। यहां बेचने की फिराक में थे। इससे पहले ही सभी को दबोच लिया गया।