फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

78 लाख से होंगे चायल कस्बे में विकास कार्य

विज्ञापन
Development work will be done in Chail town from 78 lakhs - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
78 लाख से होंगे चायल कस्बे में विकास कार्य
विज्ञापन

नगर पंचायत की बैठक में कई परियोजनाओं को दी गई मंजूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल। स्थानीय नगर पंचायत कार्यालय में शुक्रवार सुबह सदन की बैठक हुई। इसमें अध्यक्ष के निर्देश पर सभासदों को पिछली कार्रवाई सुनाई गई। साथ ही विकास के लिए करीब 78 लाख की कार्ययोजना पास की गई।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष शिवमनी केसरवानी की अध्यक्षता में शुक्रवार सुबह वित्तीय वर्ष 2020-21 की कार्ययोजना के लिए बैठक का आयोजन किया गया था। इसमें कूड़ा निस्तारण केंद्र के लिए करीब 33.66, कूड़ा ले जाने के लिए आठ लाख 68 हजार, 14 वें राज्यवित्त से 36 लाख से नलकूप में विद्युतीकरण की खातिर ट्रांसफार्मर और पोल, अशोक नगर में हारून के घर से काली मंदिर तक इंटरलॉकिंग और पुलिया निर्माण के कार्य समेत 78 लाख रुपये का स्टीमेट तैयार किया गया। जिला कार्य समिति सदस्य अमरनाथ पाल ने राधेश्याम की गली में इंटरलॉकिंग की मांग की। सभासद रामआसरे ने पुराने प्रस्तावित कार्यों को कराए जाने की मांग करते हुए कहा कि हजरतगंज की तंग गलियों में बिजली के खंभे पास-पास गड़वाने का सुझाव दिया। बैठक की कार्रवाई पूरी करते हुए अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने सभी सभासदों के प्रस्ताव पर 78 लाख रुपये की कार्ययोजना तैयार की। जिसे सदस्यों ने सर्वसम्मति से पास कर दिया। इस मौके पर मुन्ना सिंह, विमला देवी, शंकरलाल, हामिद इस्लाम, मनीष कुमार केसरवानी, आशा देवी, रामआसरे, गुड्डी देवी आदि सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें