कोखराज थाना पुलिस ने बजहा गांव के पास यूकेलिप्टस के बाग में जुआ खेल रहे छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने फड़ पर दांव पर लगाए गए 24,100 रुपये और ताश के पत्ते बरामद किए। तलाशी में आरोपियों के पास से 4,930 रुपये और मोबाइल फोन भी मिले। मामले में पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार, शनिवार शाम मुखबिर से सूचना मिली कि बजहा गांव के पास यूकेलिप्टस के बाग में कुछ लोग ताश के पत्तों पर हार-जीत की बाजी लगा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दो तरफ से घेराबंदी कर छह लोगों को पकड़ लिया।
लोगों की पहचान मो. जाकिर निवासी नेता नगर करारी, अमन चंद्र सोनी निवासी सरायअकिल, हच्छी निवासी पंडीरी करारी, इजहार निवासी बजहा मजरा राला, बन्ने निवासी बजहा मजरा राला और मान सिंह निवासी सिराथू क्षेत्र के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के पास से अलग-अलग रकम और मोबाइल फोन बरामद हुए। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए बरामद संपत्ति का कुल मूल्य 29,030 रुपये दर्ज किया गया है।