फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: जमीन पर बैठाकर, कच्छा-बनियान में सुनी शिकायत, सिपाही निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
कौशाम्बी कोतवाली के गुरौली चौकी में तैनात आरक्षी ने कच्छा-बनियान पहनकर फरियादी को जमीन पर बैठाते हुए शिकायत सुनी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ। हालांकि, वीडियो की पुष्टि अमर उजाला नहीं करता। वहीं, मामला सुर्खियों में आया तो पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने सिपाही को निलंबित कर दिया। साथ ही सीओ मंझनपुर शिवांक सिंह को जांच सौंपी है।
विज्ञापन

बेरौचा निवासी बंटा सरोज के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की थी। इस पर बंटा सरोज अपनी पत्नी फूलकली व बेटे छोटू के साथ शिकायत करने गुरौली चौकी गए। वहां मौजूद आरक्षी जगदीश यादव ने उन्हें जमीन पर बैठाया।
सिपाही ने खुद भी कच्छा-बनियान पहना था। खाली कुर्सी पर पैर रखकर फरियाद सुनते सिपाही का वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया।
मंगलवार की सुबह प्रसारित वीडियो सुर्खियां में आया तो एसपी ने इसका संज्ञान लिया। उन्होंने बताया कि वीडियो के आधार पर सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही प्रकरण की जांच का निर्देश सीओ मंझनपुर को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें