फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दो जख्मी

Wed, 28 May 2025 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
नसीरपुर गांव में नंदुल की मौत पर रोते बिलखते परिजन। संवाद
विज्ञापन
पिपरी कोतवाली के नसीरपुर गांव में मंगलवार शाम आमने-सामने बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो युवक जख्मी हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे में जान गंवाने वाले युवक की बीते 21 अप्रैल को ही शादी हुई थी।
विज्ञापन

नसीरपुर निसासी बृजलाल का बेटा 24 वर्षीय नंदुल महाराष्ट्र के कल्याण शहर में जींस वॉशिंग का काम करता था। पिता ने बताया कि 21 अप्रैल को नंदुल की बारात एयरपोर्ट कोतवाली के पीपल गांव गई थी। वह शादी के लिए ही महाराष्ट्र से गांव आया था। मंगलवार को वह बाइक लेकर बाजार सामान खरीदने गया था।
शाम पांच बजे लौटते समय नेवादा-असरावल मार्ग स्थित नसीरपुर गांव के समीप सामने से आ रही बाइक ने नंदुल की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में नंदुल के सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार एयरपोर्ट के डाही नुमाया निवासी राजा व उसका साथी साकिब जख्मी हो गए।
विज्ञापन

राहगीर भागकर मौके पर पहुंचे। सूचना पुलिस को देते हुए जख्मी युवकों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। जानकारी होने पर मृतक के परिजन भी पहुंच गए। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि दोनों बाइक थाने लाकर सीज की गई हैं। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शादी के 37 वें दिन ही उजड़ गई मंजू की मांग
एयरपोर्ट कोतवाली के पीपल गांव की मंजू की शादी 21 अप्रैल को नंदुल के साथ हुई थी। अभी उसके हाथों की मेहंदी भी पूरी तरह नहीं उतरी थी। शादी के 37 वें दिन मंगलवार को ही हादसे में उसकी मांग उजड़ गई। पति नंदुल की मौत की जानकारी पाकर वह दहाड़े मार कर रोने लगी। उसकी आंखों से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। परिजन उसे सांत्वना देने का प्रयास कर रहे थे। वह रोते-रोते गश खाकर बार-बार गिर रही थी। उसकी हालत देख कर वहां मौजूद लोगों का कलेजा फट रहा था।

नसीरपुर गांव में नंदुल की मौत पर रोते बिलखते परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें