फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर बहनों को बीमा का उपहार देगी भाजपा

Sun, 23 Aug 2015 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। रक्षाबंधन पर भाजपा ने बहनों को बीमा का उपहार देने की योजना बताई है। रक्षा बंधन सुरक्षा बंधन नाम की इस योजना का तोहफा जिले में भी 50 हजार बहनों को दिया जाएगा। इसकी जानकारी शनिवार को भाजपा सांसद विनोद सोनकर ने मंझनपुर में पत्रकारों से वार्ता करते हुए दी।
विज्ञापन

 
मुख्यालय में पत्र प्रतिनिधियों से वार्ता करते हुए सांसद ने बताया कि 24 और 25 अगस्त को जनपद के विभिन्न गांवों, कस्बों में कैंप लगाकर बहनों का आम आदमी बीमा योजना के तहत फ्री में बीमा कराया जाएगा। बहू-बेटियों की सुरक्षा का यह अभियान आगे भी अनवरत जारी रहेगा। उन्होंने इस योजना को केन्द्र सरकार की अच्छी सोच से जोड़ते हुए कहाकि भाजपा समाज के हर वर्ग को सुरक्षित रखना चाहती है। प्रदेश में भाजपा की सरकार आई तो बहू-बेटियों की आबरू से खेलने वालों को सबक सिखाया जाएगा।

सांसद ने जिले के गांवों की मतदाता सूची में हुई गड़बड़ी का भी मुद्दा उठाया और संशोधन कराकर सही सूची बनाने की मांग की। जिला पंचायत के सभी वार्डों पर दमखम के साथ पार्टी प्रत्याशी उतारने का दावा करते हुए कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर लोगों को केन्द्र सरकार की उपलब्धियां बताने का आह्वान किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष संतोष सिंह पटेल, प्रेमचंद्र चौधरी, डॉ. गुलाब कुशवाहा, जनार्दन मिश्र, ओमनारायण, सतीश श्रीवास्तव, बाबूलाल सरोज, राजेन्द्र पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें