चरवा कोतवाली के छोटी मौली गांव निवासी ननद के दामाद पर मंझनपुर की महिला ने फोन पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मंझनपुर कोतवाली के बिछौरा गांव की सरिता देवी के मुताबिक, मंगलवार शाम को आरोपी युवक का उसके पास फोन आया।
हालचाल पूछने के बाद अचानक वह गाली देने लगा। विरोध जताने पर उसने घर से उठा ले जाने और जान से मार डालने की धमकी दी। कारण पूछने पर आरोपी ने पति, सास और ससुर को भी अपशब्द कहे। पीड़िता ने आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर महेश सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।