फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार घायल, हालत गंभीर

Thu, 01 Jan 2026 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
सैनी कोतवाली के कमासिन चौराहे के समीप नेशनल हाईवे पर मंगलवार की रात बेकाबू डंपर की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी सिराथू में भर्ती कराया है। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज मंझनपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

फतेहपुर के बिंदकी कस्बा निवासी विश्वजीत पुत्र रामबरन मंगलवार की रात दस बजे प्रयागराज से वापस लौट रहा था। कमासिन चौराहे के समीप बेकाबू डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे विश्वजीत घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने देखा तो जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद एंबुलेंस 108 की मदद से घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बेकाबू डंपर की चपेट में आकर बाइक सवार जख्मी
सैनी कोतवाली के गौराहार गांव के समीप मंगलवार की रात बेकाबू डंपर की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया। पुलिस ने युवक को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां हालत खराब होने पर उसे मेडिकल कॉलेज मंझनपुर के बाद एसआरएन प्रयागराज रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


पइंसा थानाक्षेत्र के कैंमा गांव निवासी लालचंद्र मंगलवार की रात करीब साढ़े आठ बजे सिराथू से घर लौट रहा था। धाता मार्ग पर गौराहार गांव के समीप बेकाबू डंपर टक्कर मार कर फरार हो गया। हादसे के बाद पहुंचे लोगों ने जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद एंबुलेंस की मदद से उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें