कानेमई गांव में मृतक गणेश के परिजनों से जानकारी लेती सिराथू विधायक पलवी पटेल संवाद
सैनी कोतवाली क्षेत्र के कानेमई गांव में सप्ताह भर पहले किसान गणेश की हत्या कर दी गई थी। सिराथू विधायक पलवी पटेल रविवार को मृतक के परिजनों से मिलने पहुंचीं। उन्होंने घटना के संबंध में जानकारी ली और परिजनों को सांत्वना दी। बतादें कि दो फरवरी को ट्यूबवेल की रखवाली कर रहे किसान गणेश की हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
क्षेत्र भ्रमण के दौरान विधायक पलवी पटेल मृतक के घर पहुंचीं और परिजनों से मिलकर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। विधायक ने पीड़ित परिवार के साथ हुए 50 हजार रुपये के फ्राड मामले को लेकर संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर राशि वापस दिलाने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। इस मौके पर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष डॉ. असलम, विनोद कसेरा, मनोज कुमार, पूजा सरोज, मजीद अली, अजय पटेल, फैसल, संजीव कुमार आदि रहे।