फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: साहब, पिता शादीशुदा जिंदगी करना चाहता है बर्बाद, करता है बैड टच

Thu, 22 Jun 2023 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर।
विज्ञापन

साहब, फायर सर्विस में कार्यरत पिता मेरी शादीशुदा जिंदगी को तबाह करना चाहता है। शराब के नशे में वह बुरी नीयत से बैड टच करता है। विरोध करने पर जंजीर से बांध कर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया जाता है। विवाहिता का कहना है कि उसने यह बात जब अपनी मां को बताई तो उसने भी साथ नहीं दिया। यह दर्द बुधवार को एसपी के सामने एक विवाहिता ने बयां किया।
युवती के मुताबिक वह दो बहन व एक भाई हैं। भाई मेहनत-मजदूरी करता है। छोटी बहन की शादी पिता ने रजामंदी से की। उसने भोपाल के युवक से प्रेम विवाह किया है। पति-पत्नी दोनों प्राइवेट नौकरी करते हैं। युवती का कहना है सप्ताहभर पहले वह मायके आई तो पिता उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शराब के नशे धुत होने के बाद वह बहाने से बैड टच करता है। पिता की हरकत का विरोध करने पर उसे जंजीर से बांध कर रखा गया और वह शोर नहीं मचा सके, इसलिए मुंह में कपड़ा ठूंसा जाता था। एसपी ने मामले की जांच महिला थाना प्रभारी को सौंपी है। इंस्पेक्टर महिला थाना गायत्री सिंह का कहना है फिलहाल अभी प्रकरण उनके संज्ञान में नहीं आया है। प्रार्थना पत्र मिलता है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें