फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन की रिहाई को हस्ताक्षर अभियान

विज्ञापन
signature campaign for releasing Shahnawaj Alam from jail - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
मंझनपुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी के अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन शहनवाज आलम की रिहाई को लेकर शुक्रवार से पार्टी कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षर अभियान की शुरूआत की। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई नहीं होने तक इसी तरह के विरोध प्रदर्शन का एलान किया।
विज्ञापन

चायल तहसील के कसेंदा स्थित कैंप कार्यालय में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष तलत अजीम की अगुवाई में हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया गया। तलत अजीम ने कहा यह तीन दिवसीय विरोध प्रदर्शन हैं। कहा प्रदेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे जुल्म के खिलाफ चेयरमैन शाहनवाज आलम ने आवाज बुलंद की थी। जिसका नतीजा रहा कि प्रदेश सरकार ने उन्हें जेल में डाल दिया। अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला चेयरमैन तमजीद अहमद ने कहा कि किसी कीमत पर समाज के लोगों की आवाज दबने नहीं दी जाएगी। प्रदेश चेयरमैन की रिहाई तक इसी तरह विरोध जारी रहेगा। इस मौके पर मजहर लईक, कामरान, अजीम, मतीउल्ला, इम्तेयाज अहमद, तौहीद अहमद, सरवन यादव, सन्नी चौधरी, फैसल, नफीस, मुनव्वर, दिलशाद, अकील, शाद आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें