फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सड़क हादसों में जख्मी शटरिंग ठेकेदार सहित दो की मौत

विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में बैठे मृतक राजेश कुमार के परिजन। संवाद
विज्ञापन
मंझनपुर। अलग-अलग घटनाओं में 48 घंटे के भीतर सड़क हादसों में घायल शटरिंग ठेकेदार समेत दो युवकों की मौत हो गई। घायलों में एक की मौत मेडिकल कॉलेज मंझनपुर में और दूसरे की एसआरएन अस्पताल प्रयागराज में हुई।
विज्ञापन

कोखराज कोतवाली के मीरापुर निवासी सोनू प्रजापति (25) शटरिंग का काम करते थे। मंगलवार दोपहर वह किसी काम से टेढ़ीमोड़ बाजार गए थे। लौटते समय अंदावां जूनियर स्कूल के समीप पीछे से आई स्कूली मैजिक ने सोनू की बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में घायल बाइक सवार को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। जहां देर रात इलाज के दौरान सोनू की मौत हो गई।
वहीं, सैनी कोतवाली के गरई गांव निवासी राजेश कुमार (38) किसानी करते थे। सोमवार रात वह किसी काम से टेढ़ीमोड़ गए थे। घर लौटते वक्त कमंगलपुर गांव के समीप पीछे से आई पिकअप ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में घायल बाइक सवार युवक को एसआरएन प्रयागराज में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान मंगलवार शाम उसकी सांसें थम गईं। घटना के बाद से पीड़ित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम भेजकर पुलिस दुर्घटनाओं की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


-
सड़क हादसे के दो मामलों में मुकदमा
मंझनपुर। सरायअकिल और सैनी इलाके में हुए दो सड़क हादसों में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। सरायअकिल के पुरखास निवासी सोनू सरोज ने बताया कि 11 अक्तूबर को उसके पांच वर्षीय बेटे प्रिंस को तेज रफ्तार बाइक सवार देशराज निवासी यमुनापुर ने टक्कर मार दी थी। हादसे में उसका पैर टूट गया था। प्रिंस अपनी मां के साथ खेत जा रहा था। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सैनी कोतवाली के अहिरन का पूरा (केन) निवासी सुरेंद्र ने बताया कि उनका भतीजा सावन यादव 13 अक्तूबर को साइकिल से अजुहा बाजार जा रहा था। केन मोड़ के पास बाइक सवार रोहित पाल निवासी कैथन का पुरवा की टक्कर से सावन जख्मी हो गया था। इस मामले में भी पुलिस ने आरोपी बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें