फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: मलाकरेजमा दंगल के चैंपियन बने आकाश

विज्ञापन
मलाक रेजमा गांव में आयोजित दंगल में जोरआजमाईस करते पहलवान। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
सिराथू तहसील के मलाकरेजमा खोजवापुर गांव के दंगल का फाइनल मुकाबला बुधवार को हुआ। इसमें बम्हरौली के आकाश दंगल चैंपियन बने।
विज्ञापन

मेला कमेटी के अध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा ने पहलवानों के बीच हाथ मिलाकर दंगल का शुभारंभ किया। अंतिम दिन अलग-अलग पहलवानों के बीच कुल 30 मुकाबले हुए। सब से रोचक मुकाबला तहसील चैंपियन दीपक सैदराजेपुर व नीरज गुलामीपुर के बीच हुआ। दोनों करीब 45 मिनट तक मुकाबला चला। अंत में मुकाबला बराबरी पर छूट गया। दंगल में आकाश बम्हरौली व जितेंद्र पहलवान दिल्ली के बीच भी काफी रोचक मुकाबला हुआ। इसमें आकाश दंगल चैंपियन बने। दंगल का संचालन थानेश्वर सिंह ने किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र सोनकर, नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र फौजी रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें