कड़ा (ब्यूरो)। दारानगर की 239 वें रामलीला महोत्सव का सोमवार की रात राम के राज्याभिषेक के साथ समापन हुआ। इस दौरान कमेटी के पदाधिकारियों ने राम-लक्ष्मण, हनुमान समेत सभी पात्रों का पूजन किया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का लोगों ने लुफ्त उठाया।
दारानगर में आयोजित होने वाली ऐतिहासिक रामलीला गांव-गांव मंचन व कुप्पी युद्ध को लेकर विख्यात है। सोमवार की रात राम को राजगद्दी की लीला का मंचन किया गया। इस मौके पर राम-सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघभन, हनुमान, अंगद समेत मौजूद सभी पात्रों का पूजन श्रीराम लीला कमेटी के पदाधिकारियों ने किया। राम को राजगद्दी मिलते ही मंचन स्थल जयश्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। रामलीला का सकुशल समापन होने के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका ग्रामीणों ने रात भर लुफ्त उठाया। इसी के साथ दारानगर की ऐतिहासिक रामलीला सकुशल संपन्न हुई।